डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंगला, उसलापुर और आकाश नगर इलाके में अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा है। इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग अवैध कार्यों में लिप्त होकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को चिन्हांकित कर पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
- राहुल श्रीवास पिता जीवनलाल श्रीवास (31 वर्ष), निवासी दइहानपारा, थाना सरकंडा।
- राहुल यादव उर्फ सोनू पिता केदारनाथ यादव (28 वर्ष), निवासी मंगल जेपी विहार, थाना सिविल लाइन।
- राजा वर्मा पिता अवध राम वर्मा (35 वर्ष), निवासी गंगानगर, थाना सिविल लाइन।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।