डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....
बिलासपुर, 7 अगस्त।
BCTC BILASPUR क्लब की दो होनहार छात्राओं ने District School Games (जिला स्तरीय विद्यालय खेल) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन सुनिश्चित किया है।
चयनित खिलाड़ी –
- श्रीन खान (U-19, अंडर-40 किलोग्राम)
- रचना यादव (U-19, अंडर-65 किलोग्राम)
दोनों खिलाड़ियों का चयन 12 अगस्त, बुधवार को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये नियमित रूप से BCTC BILASPUR क्लब में प्रशिक्षण ले रही हैं और Government H.S. School की छात्राएं हैं।
6 अगस्त को आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में तखतपुर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जिले में अपनी जगह बनाई।
क्लब के कोच आर्यन मिश्रा, रवि मिश्रा एवं ईशानी पांडेय ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं स्कूल के पीटीआई विजय साई ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
क्लब के अन्य खिलाड़ियों ने भी इन छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
– BCTC BILASPUR परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉