दिल्ली में अभिनेत्री हुमा कुरैशी केे भाई की हत्या, पार्किंग विवाद बना कारण

डेली न्यूज़ टाइम्स.... नई दिल्ली....

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार रात अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, जंगपुरा भोगल लेन में घर के गेट के पास दोपहिया वाहन पार्क करने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने आसिफ पर हमला कर दिया।


पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आसिफ को बुरी तरह घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post