मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद....थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर...
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपी इमरान खान और लक्की यादव को शनिचरी वाल्मिकी चौक से गिरफ्तार किया गया है


आरोपियों के नाम:

  1. इमरान खान पिता नजीम खान (उम्र 30 वर्ष), निवासी चांटीडीह, मौर्या कॉम्प्लेक्स के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर
  2. लक्की यादव उर्फ लक्कू (उम्र 22 वर्ष), निवासी करबला चौक, कुम्हारपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

घटना का विवरण:
प्रार्थी अर्जुन दास बजाज, निवासी कश्यप कॉलोनी, कुम्हारपारा ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 06.08.2025 की रात लगभग 11 बजे उन्होंने अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG10/BY-4859) को लॉक कर घर के सामने खड़ी की थी। रात्रि 3 बजे जब वे रेलवे स्टेशन जाने के लिए उठे तो देखा कि गाड़ी गायब थी। इस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 390/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच एवं गिरफ्तारी:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में सघन जांच की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को शनिचरी वाल्मिकी चौक से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने गाड़ी चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि स्कूटी को वाल्मिकी चौक के पास नदी किनारे छोड़ दिया गया है। पुलिस ने वहां से गाड़ी बरामद कर ली।

दोनों आरोपियों को दिनांक 07.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी एवं स्टाफ आर. गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post