वी क्लब जिला जीपीएम की अध्यक्ष बनीं चित्राणी जायसवाल, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.... 

जिला जीपीएम.....सामाजिक कार्यों के लिए विख्यात वी क्लब पेन्ड्रा लक्ष्य का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई।


मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक एडवाइज़र वी अलका फरमानिया, शपथ अधिकारी एरिया ऑफिसर वी रचना जैन तथा विशिष्ट अतिथि एरिया सचिव वी शिल्पा जैन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष चित्राणी जायसवाल, सचिव वी लक्ष्मी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वी कुसुम अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अतिथियों ने पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी। नव-नियुक्त अध्यक्ष चित्राणी जायसवाल ने क्लब को सेवा कार्यों के माध्यम से नए मुकाम पर पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर के पत्रकार बंधुओं का श्रीफल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन वी सुमन सोनी ने किया, जबकि ध्वज वंदना वी नीतू जैन ने प्रस्तुत की।

इस मौके पर अलका फरमानिया, चित्राणी जायसवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, नीतू जैन, नेहा गोयनका, ज्योति जालान, सुमित्रा अग्रवाल, सुमन सोनी और कविता थदलानी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post