डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान
बिलासपुर।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 अगस्त 2025 को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तालापारा निवासी बालिका मुस्कान महिलांग राजीव गांधी शिक्षा मिशन स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय लोहे का एंगल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
🔹 घटना के बाद उसी दिन दोपहर 1:30 बजे थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
🔹 पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए।
🔹 फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया।
पुलिस को जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्राचार किया गया और आरोपी रोशन देवांगन को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
इस बीच कुछ समाचार माध्यमों में "प्रकरण दबाने" जैसी खबरें आईं, जिस पर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह आरोप निराधार एवं तथ्यहीन हैं। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है।