डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर।
सिहारे चिल्ड्रन हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, शहर के ऋषिकेश पटेल ने 15 अगस्त को अपने बेटे को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसी दौरान 20 अगस्त की सुबह 6:14 बजे हॉस्पिटल के हॉल में चार्जिंग पर लगा उनका मोबाइल एक महिला चोर बड़ी चालाकी से चोरी कर ले गई।
🔹 CCTV में कैद हुई चोरी की घटना
घटना का पूरा वीडियो अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें महिला बेहद आराम से मोबाइल उठाकर चली जाती दिखाई दे रही है।
🔹 सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
अस्पताल परिसर के अंदर हुई इस वारदात से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजन का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा कड़ी करनी चाहिए।
👉 मोबाइल चोरी की शिकायत परिजनों ने पुलिस से भी की है। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश जारी है।