कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा – 18,965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी से भी गिरफ्तारी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

कोरबा......
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 18,965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त की हैं। इनमें से 6 आरोपी कोरबा से तथा 2 आरोपी वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से पकड़े गए हैं।


🔹 कार्रवाई का नेतृत्व

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल पाठक (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई।


🔹 कोरबा से गिरफ्तारी

19 अगस्त को बुधवारी बाजार, कोरबा में साइबर सेल एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 4917 नग प्रतिबंधित दवाएं, ₹2300 नगदी एवं एक अपाचे मोटरसायकल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में –

  • संगीत कुमार पटेल, ग्राम चाकाबुड़ा (पूर्व में भी NDPS एक्ट में जेल जा चुका)
  • गोपाल यादव उर्फ मलिंगा, ग्राम चाकाबुड़ा (NDPS एक्ट में जेल का इतिहास)
  • सुरेश कुमार यादव, निवासी दीपका
  • सैफ खान उर्फ चांद, निवासी करतला
  • अभिषेक रात्रे, निवासी दीपका
  • अमित कुमार भारद्वाज उर्फ ददू, निवासी चाकाबुड़ा शामिल हैं।

🔹 वाराणसी (उ.प्र.) से गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी संगीत पटेल के मेमोरेण्डम पर पुलिस टीम ने वाराणसी में दबिश दी और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया –

  1. अजय कुमार कनौजिया, निवासी राजा बाजार, वाराणसी
  2. शांतनु जैसवाल, निवासी गोविंद नगर कॉलोनी, वाराणसी

यहां से 14,048 नग प्रतिबंधित दवाएं, एक पल्सर मोटरसायकल (UP 65 BD 0782) एवं मोबाइल जब्त किए गए।


🔹 अब तक की कुल जप्ती

  • कोरबा में : 4917 नग नशीली दवाएं, नगदी ₹2300, मोटरसायकल ₹90,000
  • वाराणसी में : 14,048 नग नशीली दवाएं, मोटरसायकल ₹30,000, मोबाइल ₹25,000

कुल मिलाकर 18,965 नग प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹4,74,125/- आँकी गई है।



👉 पुलिस की यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार मानी जा रही है और आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post