कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच, नया प्रभारी नियुक्त — हत्या मामले में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर.....
थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय को गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र, बिलासपुर में लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह देवेंद्र सिंह राठौड़ को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।


घटना का क्रम

  • 5 अगस्त 2025 की रात प्रार्थी दीपक साहू थाना सिटी कोतवाली पहुँचे और रात्री अधिकारी सउनि गजेन्द्र शर्मा को बताया कि गणेश रजक ने बेल्ट से मारपीट की है।
  • आहत का मुलाहिजा कराया गया, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हत्या की वारदात

  • 8 अगस्त 2025 को आरोपी गणेश रजक ने दीपक साहू पर चाकू से हमला कर दिया।
  • गंभीर चोट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रशासन का सख्त रुख

एसएसपी ने आदेश में लिखा कि यह गंभीर लापरवाही थाना प्रभारी के स्टाफ पर नियंत्रण न होने और पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की चूक पर तुरंत कार्रवाई होगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post