नर्सिंग कॉलेज सकरी की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, भाई-बहन के रिश्ते का दिया संदेश

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर.....

 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नर्सिंग कॉलेज सकरी की छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ ने थाना सकरी पहुंचकर वहां के सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस मौके पर थाना सकरी के सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।


छात्राओं की इस पहल से न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश मिला, बल्कि पुलिस बल के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना भी मजबूत हुई। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post