डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर....
सीपत पुलिस ने ग्राम जांजी बस स्टैंड के पास नशे की हालत में लोहे का भुजाली लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी गौरव वर्मा (पिता स्व. कार्तिक वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जांजी) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस को 9 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की हालत में लकड़ी का बेट लगा हुआ लोहे का भुजाली लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया और उसके कब्जे से हथियार ज़ब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह का विशेष योगदान रहा।