नाबालिग से अनाचार कर फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार — नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...

जांजगीर-चांपा |....

नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार दास (उम्र 20 वर्ष), निवासी नीरपुर, थाना चौथम, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है।


आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)(m) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


घटना का विवरण:

दिनांक 02 मई 2025 को नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 137(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में तथा नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सायबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया गया।

टीम को बिहार भेजा गया जहाँ से आरोपी रोहित कुमार दास को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और अनाचार करने का जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


इस कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा –

  • निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी नवागढ़
  • सहायक उप निरीक्षक हीरालाल एक्का
  • आरक्षक चंद्रमणि कश्यप
  • नवागढ़ थाना स्टाफ

Post a Comment

Previous Post Next Post