जांजगीर-चांपा: 11.80 लाख रुपये और लैपटॉप की दिनदहाड़े लूट, 3 अज्ञात लुटेरे फरार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जिला जांजगीर-चांपा के थाना भमनिडीह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचेली के पास आज दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, गिरीश देवांगन नामक व्यक्ति बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक में सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसके बैग में रखे ₹11 लाख 80 हजार नकद और एक लैपटॉप लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने शाम 5 बजे थाना भमनिडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर सघन पतासाजी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post