डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जांजगीर-चांपा,.....
थाना अकलतरा पुलिस को चार माह से फरार चल रहे मारपीट के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 14 मार्च 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे बम्हनीन गांव के मंदिर चौक में डीजे बजाकर नाच-गाना चल रहा था, उसी दौरान कपड़ा फाड़ने की मामूली बात पर चार आरोपियों ने एक राय होकर सेम भारती नामक व्यक्ति से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और गंभीर रूप से मारपीट कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 88/2025 के तहत दर्ज कर ली गई थी।
गिरफ्तार आरोपी –
- प्रेम चंद्रमा ओग्रे (उम्र 22 वर्ष), निवासी बम्हनीन
- शिवा ओग्रे (उम्र 21 वर्ष), निवासी बम्हनीन
- करण ओग्रे (उम्र 25 वर्ष), निवासी बम्हनीन
- व्यंकटेश (उम्र 25 वर्ष), निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा
पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
कार्यवाही में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी:
निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुदीन, राकेश चतुर्थी, आरक्षक रामभरोस कश्यप, गौकरण राय एवं कृष्णा पटेल।