कोटा के कोरी डेम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 7 पर कार्रवाई, 2 पर जुर्माना

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....

कोटा। "चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान" के तहत कोटा पुलिस द्वारा पिकनिक स्पॉट कोरी डेम, कोटा में शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुड़दंग मचाने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दिनांक 03 अगस्त 2025 को कोटा पुलिस ने सप्ताहांत के दौरान कोरी डेम क्षेत्र में शराब सेवन कर स्टंट करते हुए वाहन चलाने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त 02 आरोपियों से ₹2000 का चालान वसूला गया।


उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी इसी क्षेत्र में शराब सेवन कर स्टंट करने वाले 16 आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार के कृत्य पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोटा पुलिस द्वारा इस तरह की सख्ती से जनता में जागरूकता फैलाने और पिकनिक स्थलों पर शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post