ऑपरेशन मुस्कान: जांजगीर-चांपा पुलिस ने 59 गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

जांजगीर-चांपा.....
ऑपरेशन मुस्कान के तहत जांजगीर-चांपा जिले में गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश हेतु एक माह का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले की पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। कुल 59 बालक-बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया


पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जुलाई 2025 में चलाए गए इस अभियान में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में टीमों का गठन कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

गठित टीमों ने हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, बिहार, आंध्र प्रदेश समेत छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से बच्चों को खोज निकाला। बरामद किए गए बच्चों में 11 बालक और 48 बालिकाएं शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है।

जिला पुलिस की यह कार्यवाही ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post