डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। त्रिवेणी भवन में दिनांक 3 अगस्त को बिलासपुर जिला सिलाट एसोसिएशन द्वारा 2nd छत्तीसगढ़ स्टेट पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों से 250 खिलाड़ी, 50 कोच, मैनेजर एवं निर्णायक मंडल के सदस्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह की अध्यक्षता डॉ. पलक जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी कविता धुर्वे, छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा, फ्यूचर साइन स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इमरान खान, कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष यू. मुरली राव, प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, तथा प्रदेश महासचिव शेख समीर मंच पर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट्स की उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन अध्यक्ष यू. मुरली राव ने बताया कि यह प्रतियोगिता न सिर्फ आत्मरक्षा की दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती को भी बढ़ावा देती है।
इस सफल आयोजन में समाजसेवी बबलू केसरवानी, जिला प्रमुख शेख अरबाज अली, खुशबू पाण्डेय, अलवेणी राव, आशीष अहिरवार सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।