सकरी में चाकू लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार....पुलिस ने स्प्रिंगदार चाकू के साथ दबोचा, पहले भी मारपीट में रहा है लिप्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत कोटा मोड़ पर राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिट्टू साहु उर्फ इंद्रकुमार साहु (24 वर्ष, निवासी बाजारपारा, सकरी) के रूप में हुई है।


पुलिस को 2 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक युवक चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा है। तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को एक स्प्रिंगदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

बिट्टू साहु के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 537/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

सकरी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post