डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लिंगीयाडीह स्थित आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जय वाधवानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें अपने तिरंगे का सम्मान, गुरुओं का सम्मान और शिक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।
उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे शिक्षा के माध्यम से देश के विकास में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद वाधवानी ने विद्यालय में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं परिसर में विकास कार्य के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम. के. मिश्रा और समस्त शाला परिवार ने पार्षद का आभार व्यक्त किया।