🚨 सिरगिट्टी पुलिस का अभियान – 06 बदमाश गिरफ्तार, 02 पर अलग कार्रवाई 🚨

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर...
स्वतंत्रता दिवस की रात असामाजिक तत्वों और पूर्व अपराधियों पर सख़्त शिकंजा कसते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने विशेष कार्रवाई चलाकर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 02 अन्य पर अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


थाना सिरगिट्टी पुलिस ने 15 अगस्त की देर रात विशेष निगरानी अभियान चलाया। संवेदनशील इलाकों में चेकिंग करते हुए रात्रि में संदिग्ध रूप से घूम रहे आरोपियों की तलाशी और पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार अधिकांश आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं और अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी – धारा 170, 126, 135(3) BNSS

  1. आकाश विश्वकर्मा (18 वर्ष), नयापारा
  2. रजत दुबे (21 वर्ष), गणेश नगर, चुचुहियापारा
  3. मुल्तान खान (25 वर्ष), गणेश नगर, चुचुहियापारा
  4. लक्की नेताम (18 वर्ष), गणेश नगर, नयापारा
  5. बाबी बजाज (25 वर्ष), नयापारा
  6. दादू ध्रुव उर्फ रोशन ध्रुव (19 वर्ष), प्रकाश होटल के पास, गणेश नगर, नयापारा

अलग कार्रवाई – धारा 126, 135(3) BNSS

  1. लक्की यादव (20 वर्ष), न्यू लोको कॉलोनी
  2. रोहन मंडावी (23 वर्ष), महिमा नगर

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इलाके में लगातार कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post