"इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर रॉयल्स ने स्वतंत्रता दिवस पर डॉक्टरों को किया सम्मान, ध्वजारोहण व नाश्ता वितरण कार्यक्रम"

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर....

इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर रॉयल्स द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. के अध्यक्ष एवं बिलासपुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. गोपींद्र दीक्षित, डॉ. आकांक्षा दीक्षित, उनकी माता एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात क्लब की ओर से अस्पताल के पूरे स्टाफ को नाश्ता प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती असमा नासिर खान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर वास्तव में हमारे देश के सच्चे हीरो हैं, जो निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हुए लोगों के जीवन को बचाते हैं और उन्हें नई जिंदगी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में क्लब सचिव श्रीमती लीना सिंह, डॉ. शिखा सिंह, श्रीमती श्रद्धा दुबे एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण के महत्व को भी रेखांकित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post