डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
📍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | थाना - सरकंडा
♦️ एक माह पुरानी चोरी की वारदात का खुलासा, 10,000 रुपए की मशरूका बरामद
♦️ सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की गई थी चोरी
♦️ विधि से संघर्षरत नाबालिग समेत एक आरोपी गिरफ्तार
सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई निवासी खुशबू जायसवाल की अनुपस्थिति में 17 जून को उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा आलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व 2100 रु नगद चोरी कर लिए गए थे। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
👉🏻 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जेवर बेचने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में उत्तम साहू उर्फ सिद्धू (उम्र 19) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकारा।
📌 आरोपी उत्तम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेवर व नगदी जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
🔹 जप्त मशरूका कुल कीमत: ₹10,000
🛡️ कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल व थाना प्रभारी निलेश पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।