डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
देह व्यापार की आशंका को लेकर बिलासपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों में सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य स्पा की आड़ में अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइंस श्री निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती रस्मित कौर चावला, डीएसपी भारती मरकाम, डीएसपी अनीता मिंज सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
🔹 जिन स्पा सेंटरों में जांच की गई:
- द एलिमेंट स्पा (बांसीवाल बिल्डिंग, थाना तारबाहर क्षेत्र)
- सनराइज स्पा (व्यापार विहार)
- खुशी स्पा (नारायण प्लाज़ा)
- ईवा स्पा (थाना सरकंडा क्षेत्र)
जांच के दौरान किसी भी स्पा में अवैध या संदिग्ध गतिविधि संचालित होना नहीं पाया गया। हालांकि, सभी संचालकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
सभी स्पा संचालकों को यह हिदायत दी गई कि वे अपने कर्मचारियों तथा आने वाले ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य रूप से रखें। इस दौरान सभी कर्मचारियों के पहचान पत्रों की जांच की गई और सभी भारतीय नागरिक पाए गए।
🔸 पुलिस की सख्ती और चेतावनी:
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि किसी भी स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 डेली न्यूज़ टाइम्स की खबर का त्वरित असर दिखा, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के स्पा सेंटरों पर निगरानी कड़ी कर दी है।