डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
जांजगीर चाम्पा.....
🔸 बालगृह में रह रहे बालक का पता कुछ घंटों में लगाकर माता से कराई गई बात
🔸 SJPU प्रभारी के.पी. सिंह एवं टीम की सक्रियता से बालक अपने घर पहुंचा
जांजगीर-चांपा | हेल्प एंड हेल्पस समिति के मनीष लाल द्वारा 11 वर्षीय बालक को लेकर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित हुए। बच्चा 14 मई 2025 को चौकी पंतोरा क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिला था। मिर्गी से पीड़ित बालक को तत्समय बालगृह में सुरक्षित रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SJPU प्रभारी उनि के.पी. सिंह द्वारा बच्चे से संवाद कर लगातार प्रयास किए गए। बिलासपुर, कोरबा, मंगेली, बेमेतरा आदि जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर जानकारी जुटाई गई।
जांच में बच्चा ग्राम कौरा कापा, जिला बेमेतरा का निवासी पाया गया और थाना चकरभाठा अंतर्गत ग्राम सरवानी में मामा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। बच्चा अपने घर से कैसे दूर पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई और बच्चा आज सकुशल सौंपा गया।
🔹 तीन माह से जिनसे बच्चा बात नहीं कर रहा था, SJPU टीम ने कुछ घंटों में उसका विश्वास जीतकर सच्चाई जान ली।
✅ इस सफल प्रयास में उनि के.पी. सिंह के साथ म.प्र.आर. कविता भारद्वाज, म.आर. नीतू फरें, लक्ष्मी रात्रे, रेणु कुजुर एवं म.आर. शालिनी सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।