नागपंचमी के अवसर पर पोड़ीदलहा मेले में अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की सख्त कार्रवाई... अपराधों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने करीब 5000 स्टील कड़े उतरवाकर जमा कराए

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

🔸 नागपंचमी के अवसर पर पोड़ीदलहा मेले में अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की सख्त कार्रवाई


🔹 अपराधों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने करीब 5000 स्टील कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमले में किया जा सकता था।

🔹 कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि वे हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते थे

🔹 कुछ युवकों द्वारा स्टील के पंच (मुक्के में पहनने वाले हथियार) भी पहने गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया।

🔹 संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखने वाले युवकों की पहचान कर समूहों में घूम रहे लोगों की सघन जांच की गई

🔹 100 पाव देशी व अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई, जिसे कुछ लोग पाकिट/बैग/झोले में छिपाकर ले जा रहे थे।

🔹 भीड़-भाड़ वाले इलाके में शराब सेवन से किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते शराब को जब्त किया गया।

📍 थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ में 29 जुलाई को आयोजित ऐतिहासिक मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। यह मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

🛡️ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में स्टील के कड़े पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात और अकलतरा पुलिस टीम ने मेले में लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।


📸 पूरे अभियान की तस्वीरें और वीडियो संकलित किए गए हैं, ताकि जनसामान्य को जागरूक किया जा सके कि मेले की शांति और सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

🚨 पुलिस का स्पष्ट संदेश: जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

🔔 आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस स्टाफ को आयोजन को इंसीडेंट-फ्री बनाए रखने के लिए सराहना और प्रोत्साहन दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post