बिलासपुर में PWD परीक्षा में 'मुन्नाभाई स्टाइल' नकल का पर्दाफाश, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने की FIR और सीबीआई जांच की मांग

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। रविवार को आयोजित लोक निर्माण विभाग (PWD) की भर्ती परीक्षा में एक फिल्मी स्टाइल का हाईटेक नकल कांड सामने आया। सरकंडा क्षेत्र के शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में एक युवती कैमरे और ईयरफोन के जरिए नकल करते पकड़ी गई। हैरानी की बात यह रही कि परीक्षा कक्ष के बाहर खड़ी ऑटो में बैठी उसकी साथी वीडियो कॉल पर उसे उत्तर बता रही थी।


NSUI की सजगता से खुला मामला
NSUI से जुड़े युवाओं को जब परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी एक ऑटो में युवती की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने तत्काल निगरानी शुरू की। कुछ देर में ही पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। NSUI कार्यकर्ताओं ने दोनों युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परीक्षा कक्ष में पकड़ी गई परीक्षार्थी के पास से माइक्रो कैमरा और ईयरफोन जब्त किया गया, जिससे वह बाहर से निर्देश ले रही थी।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने मिडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया हैं के इतना बड़ा फर्जीवाड़ा बिना किसी अधिकारी और नेता के सहयोग के बिना संभव नहीं हैं, इसमें फ़ौरन FIR के मांग के साथ सीबीआई जांच की भी बात कही और तत्काल पुरे प्रदेश मे इस परीक्षा को निरस्त किया जाए 

फिल्मी सीन, लेकिन हकीकत में जेल का रास्ता
यह नकल का तरीका पूरी तरह 'मुन्नाभाई MBBS' फिल्म की याद दिलाने वाला था, लेकिन रियल लाइफ में इसका अंजाम काफी गंभीर है। सरकारी नौकरी की दौड़ में इस तरह की धांधली न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले सैकड़ों युवाओं के हक पर भी चोट है।

कब सुधरेगी व्यवस्था?
हर बार आरक्षण, सिफारिश, रिश्वत और अब हाईटेक नकल जैसे मामलों से सरकारी भर्तियों की साख पर सवाल उठता है। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है, वरना मेहनत करने वाले युवा ऐसे फर्जीवाड़ों के कारण हमेशा ठगे जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post