रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम मुकेश नायक, उम्र 24 वर्ष, निवासी शंकर नगर सिमगा, थाना सिमगा, जिला बलौदा बाजार है।


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी कट्टा लेकर सड्डू प्रतिक्षालय के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही धरसींवा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1 नग देशी कट्टा और 1 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका और टीम को लगातार गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी मुकेश नायक के खिलाफ धरसींवा थाना में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कार्रवाई में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान (थाना प्रभारी धरसींवा), प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), सउनि फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा एवं थाना कबीर नगर से आरक्षक पीलेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post