शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: FIR के चंद घंटे बाद आरोपी गिरफ़्तार, सकरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, राजू उर्फ राजा यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी डिघोरा, पोस्ट मुरू, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के खिलाफ थाना सकरी में अपराध क्रमांक 527/2025, धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस तथा 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 जुलाई 2025 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने वर्ष 2021 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ जबरन बलात्कार किया और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन आरोपी उसे जबरन फरहद (जिला बलौदा बाजार) ले गया, जहां झूठी शादी का नाटक किया और फिर उसे तीन माह तक घुरू-अमेरी क्षेत्र में रखा। बाद में 15 जून 2025 को छोड़कर फरार हो गया और फोन बंद कर लिया।

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सकरी में मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सकरी पुलिस टीम ने आरोपी को घुरू क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ़्तार कर लिया।

FIR दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post