रायपुर में बड़ा स्पा रैकेट पकड़े जाने के बाद खुला मामला..बिलासपुर में भी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की आशंका!

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा होने के बाद बिलासपुर में भी ऐसे ही गोरखधंधे की आशंका गहराने लगी है। रायपुर पुलिस ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कृषाणु दास रायपुर के तीन स्पा सेंटरों के जरिये अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा था। इस मामले के बाद अब बिलासपुर के स्पा सेंटर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।



सिटी कोतवाली क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटर सवालों के घेरे में:

बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां कार्यरत महिलाओं का अब तक पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है। इन स्पा सेंटरों की गतिविधियां संदिग्ध मानी जा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।

रायपुर में ऐसे हुआ रैकेट का खुलासा:

23 जुलाई 2025 को रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश साहू और उसकी महिला मित्र ने पूछताछ में बताया कि वे यह काम कृषाणु दास के इशारे पर कर रहे थे, जो रायपुर के शंकर नगर, समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह क्षेत्र में स्पा सेंटर चलाता है।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद, पीड़िता को जबरन धकेला गया धंधे में:

मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की गईं। पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला पीड़िता को जबरन देह व्यापार में शामिल किया गया था। रैकेट में शामिल मास्टरमाइंड कृषाणु दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिलासपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग:

स्थानीय जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने बिलासपुर पुलिस से अपील की है कि शहर में चल रहे स्पा सेंटरों की सघन जांच की जाए और यदि किसी भी स्थान पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो सख्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post