डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर....
बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा उत्तर प्रदेश व गुजरात प्रभारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान श्री श्रीवास ने कांग्रेस पार्टी के कई शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर जिले एवं प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तथा सांसद श्री तारीक अनवर, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी डॉ. अजोय कुमार, और पार्टी सचिव जितेंद्र बघेल से मुलाकात की। इन मुलाकातों में छत्तीसगढ़ विशेषकर बिलासपुर जिले की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।
इस दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता मोहसिन खान, तथा वीरेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर एकजुटता दिखाई।
त्रिलोक श्रीवास की यह सक्रियता कांग्रेस के अंदर उनकी मजबूत पकड़ और जिले के लिए उनके राजनीतिक योगदान को दर्शाती है
इस मौक़े पर उनके साथ पंडित जितेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता मोहसिन खान और वीरेंद्र तिवारी मौजूद थे