बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - अवैध धारदार हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, गौरेला निवासी सुमित चौरासिया को भी तारबाहर पुलिस ने दबोचा

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
शहर में अवैध धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसीसीयू और थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 नग स्टेनलेस स्टील के बटनदार फोल्डिंग चाकू बरामद किए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुछ संदिग्ध युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
▪️ निखिल साहू, पिता अन्जु साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा, बिलासपुर। (कब्जे से 8 चाकू)
▪️ सुमीत चौरसिया, पिता संदीप चौरसिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंगली बाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। (कब्जे से 2 चाकू)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/25 व 221/25, धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू)  अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में
निरीक्षक कृष्णचंद्र सिदार, निरीक्षक अजरुद्दीन, उप निरीक्षक रामनरेश यादव, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक, आर. प्रशांत सिंह, महादेव कुजुर, रवि यादव, रूपलाल चंद्र, राहुल राजपूत समेत टीम ने अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता व कार्य कुशलता की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post