सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग चोर और सोना खरीदने वाले व्यवसायी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान... 

बिलासपुर (छ.ग.) :- 

सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) एवं चोरी का माल खरीदने वाले व्यवसायी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद ₹25,000, चांदी के बिछिया और चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन जब्त किया है


📝 पूरा मामला:

प्रार्थी कमलेश साहू (उम्र 22 वर्ष), निवासी दैहान गिट्टी ने दिनांक 13 जुलाई 2025 को थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 12 जुलाई को सरकंडा गया था और घर में ताला लगाकर गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ है और लाल पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम चोरी हो चुकी है।

जांच के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को संदेह के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में बालक ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने कीर्ति नगर निवासी अभिषेक सोनी नामक व्यवसायी को चोरी का सोना बेचा था।

🛑 जब्ती और कार्रवाई:

  • चांदी के बिछिया – 2 नग
  • नगद राशि – ₹25,000
  • मोबाइल फोन – चोरी की रकम से खरीदा गया
  • सोना (पिघलाकर बनाया गया टुकड़ा) – 21 ग्राम

व्यवसायी अभिषेक सोनी ने चोरी का सोना खरीदना और उसे पिघलाना स्वीकार किया, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त किया।

⚖️ न्यायिक प्रक्रिया:

  • नाबालिग आरोपी को परिजनों की उपस्थिति में बाल न्यायालय में पेश किया गया।
  • आरोपी व्यवसायी अभिषेक सोनी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

👉 सिरगिट्टी पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम है

Post a Comment

Previous Post Next Post