डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए गए आकस्मिक चेकिंग अभियान में सकरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध धारदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए 12 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।
इस अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। थाना सकरी पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर संदिग्धों की तलाशी ली।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी:
- लक्की पांडे, पिता गोपाल पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, सकरी
- साहिल खान, पिता अकरम खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, रायपुर (वर्तमान पता – सकरी)
दोनों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने वालों पर कार्यवाही: चेकिंग के दौरान 12 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें शामिल नाम हैं:
- राजकुमार वर्मा
- रविशंकर साहू
- सागर शुक्ला
- समीर सरजाल
- वैभव शुक्ला
- वीरेंद्र ध्रुव
- अशोक साहू
- राम अवतार यादव
- निखिल सूर्यवंशी
- सुखदेव साहू
- राजू साहू
- प्रियांक अग्रवाल
थाना सकरी पुलिस का कहना है कि ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के साथ-साथ आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा रही है।