डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन की कार्यवाही करते हुए झारखंड के देवघर से नवचेतन मेडिकल एजेंसी के संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है
अपराध क्रमांक - 373/2025, धारा - 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
🔹 मामले की शुरुआत 09 मार्च 2025 को ऊर्जा पार्क, राजकिशोर नगर क्षेत्र में हुई थी, जहां नशीली कफ सिरप की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने अथर्व सौम्य सिंह और एक नाबालिग को 55 नग प्रतिबंधित कफ सिरप (कीमत लगभग ₹10,725) के साथ गिरफ्तार किया था।
🔹 पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कफ सिरप झारखंड के राज मेडिकल, देवघर से ऑनलाइन पेमेंट के जरिए मंगवाई जा रही थी। इस गिरोह का सरगना टानू उर्फ तानू उर्फ भांचा महंत पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
🔹 जांच में यह भी सामने आया कि राज मेडिकल संचालक रितुराज सिंह के संपर्क में देवघर स्थित कृष्ण कुमार बरनवाल था, जो अपने नवचेतन मेडिकल एजेंसी के माध्यम से यह प्रतिबंधित सिरप उपलब्ध कराता था।
🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक नीलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम को देवघर भेजा गया।
🔹 उप निरीक्षक अवधेश सिंह और आरक्षक नमीत सोनी, राकेश यादव की टीम ने देवघर के लक्ष्मी मार्केट में दबिश देकर आरोपी कृष्ण कुमार बरनवाल को पकड़ा। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में पुष्टि हुई कि वह नवचेतन मेडिकल एजेंसी का संचालक है।
🔹 पुलिस ने उसके पास से प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है और उसे 07 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👉🏻 बिलासपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से अवैध नशीली सिरप की सप्लाई चेन को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।