सेजेस लिंगियाडीह में "प्रवेश उत्सव" का आयोजन, छात्रों को वितरित की गई निःशुल्क पुस्तकें

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर, 9 जुलाई 2025 – सेजेस लिंगियाडीह शाला परिसर में आज "प्रवेश उत्सव" का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को "निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें" वितरित की गईं।


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस मौके पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री श्याम बाबू साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक तिवारी एवं समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवीन सत्र की औपचारिक शुरुआत के साथ जैसे ही छात्रों को नयी पुस्तकें प्राप्त हुईं, उनके चेहरों की मुस्कान देखने लायक थी। शाला प्राचार्य डॉ. एम. के. मिश्रा ने छात्रों को पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु पहले चित्रों को देखने और कहानियां पढ़ने की सलाह दी।

अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ने छात्रों को पुस्तकों की देखरेख के साथ नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन निहारिका तिवारी और कुमकुम झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री गौरव मंगरुलकर, शैलेंद्र शर्मा सहित समस्त शाला परिवार की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post