थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सकरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने पहुंचे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 08 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 1,20,000 रुपये आंकी गई है, बरामद किया गया। साथ ही आरोपी से एक कीपैड मोबाइल भी जब्त हुआ है


आरोपी की पहचान भूपेन्द्र पुरी पिता नर्मदा पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी रिसदी थाना रामपुर, जिला कोरबा हाल-धान मंडी के पास, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार में हुई कार्रवाई
शहर में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दाढ़ी वाला युवक कथ्था रंग की फूल कमीज और नीली जीन्स पहनकर काले बैग में गांजा रखे ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही सकरी थाना और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी से जब्त गांजा और मोबाइल को सबूत के तौर पर रखा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक रूपेश कौशिक, इंद्रावन सिंह मरकाम और एसीसीयू की टीम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post