गौरक्षा के नाम पर युवक से मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी...कबीरधाम पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

जिला कबीरधाम....

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में 12 जुलाई 2025 को गौरक्षा के नाम पर कुछ तथाकथित लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर एक युवक के साथ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 314/2025, धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 331(6), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सागर साहू और पूरन पाली को 17 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अन्य साथियों की भी संलिप्तता कबूल की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी:
कबीरधाम पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने, संगठनों की आड़ में हिंसा फैलाने या सामाजिक दबाव की राजनीति करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध या अपराधजन्य गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। स्वयं कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कबीरधाम पुलिस जिले में शांति, सद्भाव और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post