डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
रायपुर। खमतराई थाना अंतर्गत गोवर्धन नगर स्थित सुभाष डेयरी में शुक्रवार को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धनेश साहू उर्फ धन्नु (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी फावड़े से वार कर हत्या की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 4 बजे शाम को डेयरी की छत पर मृतक धनेश साहू और संदेही पूनम मिश्रा को शराब पीते और आपस में झगड़ते हुए देखा गया था। दोनों पूर्व परिचित और मित्र थे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने फावड़े से धनेश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद से संदेही पूनम मिश्रा फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।