डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर...
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक गाय के बछड़े को टक्कर मारने वाले आरोपी जितेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:30 बजे की है, जब नारियल कोठी रोड, रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास हैरियर कार (CG 10 BP 9908) की टक्कर से बछड़े की मौत हो गई।
प्रार्थी मोहित यादव (24 वर्ष), निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/25, धारा 281, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुशवाहा (निवासी मधुबन रोड, दयालबंद) के रूप में की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद कार को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय सहित प्रआर विनोद यादव, गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत व नवल पैकरा का विशेष योगदान रहा।