डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती शारदा मंदिर के पास नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में पीड़ित को परिजन तत्काल सिविल लाइन थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिलासपुर महाराणा चौक में शराब दुकान के पास एक युवक द्वारा दिनदहाड़े चाकू लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी सरेआम बरात निकाली थी।
पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।