कोनी थाना क्षेत्र में चापड़ लहराकर गुंडागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने गुंडागर्दी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कोनी क्षेत्र में चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।


थाना कोनी पुलिस के अनुसार आरोपी अरिहंत मिश्रा उर्फ प्रांशु उर्फ राजा उर्फ राजू पिता रामकृष्ण मिश्रा (27 वर्ष) निवासी आईटीआई चौक के पास कोनी, बिरकोना रोड स्थित पंचशील छात्रावास के सामने लोहे के चापड़ से राहगीरों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चापड़ जब्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 320/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी के नेतृत्व में की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post