थाना सकरी द्वारा ग्राम परसदा में चलाया गया “सियान चेतना अभियान”वरिष्ठ नागरिकों को दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में “सियान चेतना अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सकरी द्वारा ग्राम परसदा में सियान चेतना अभियान का आयोजन किया गया।


अभियान के तहत ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकारी योजनाओं, वरिष्ठजनों की सुरक्षा, तथा उनके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया।

अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा की भावना को प्रबल करना, साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।

ग्रामवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post