नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण व अनाचार – आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...

🔴 जांजगीर-चांपा

जाजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक वर्ष से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सफलता मिली।


📍 आरोपी का नाम:
सुनील मनहर (25 वर्ष), निवासी ग्राम रसौटा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

📝 दर्ज अपराध:
धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔎 घटना का संक्षिप्त विवरण:
28 जून 2024 को एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर पामगढ़ थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लगातार जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका ग्राम रसौटा में आरोपी के साथ है।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने बालिका को शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाकर जबरन अनाचार किया।

👮‍♀️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा (थाना प्रभारी, पामगढ़)
  • सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंजारे
  • महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह
  • महिला आरक्षक अंजीमा बंजारे
  • आरक्षक यशवंत पाटले
  • थाना पामगढ़ का स्टाफ


Post a Comment

Previous Post Next Post