पूर्व सांसद के बेटे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर।

 पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे और मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 19 वर्ष) की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब निखिल अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बैठे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है


हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक की रफ्तार कितनी थी और हादसे का प्रमुख कारण क्या रहा। पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे लापरवाही, तेज रफ्तार या कोई अन्य कारण था, यह सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। निखिल कश्यप की असामयिक मौत से उनके परिवार और समर्थकों में गहरा शोक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post