जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लाखों का गांजा जब्त, एक युवक गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
, जिला जांजगीर-चांपा

👉 शिवरीनारायण थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 13.335 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,30,000 बताई जा रही है।


➡️ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदर्श कुमार उर्फ शनि साहू (उम्र 19 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 15, चकरभांठा, थाना चकरभांठा, जिला बिलासपुर का रहने वाला है। आरोपी को शबरी चौक, शिवरीनारायण के पास से पकड़ा गया, जहां वह बैग में गांजा लेकर मौजूद था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यपएसडीओपी चांपा  यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।

📝 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 278/2025 दर्ज कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👮‍♂️ इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिनके त्वरित प्रयास से यह सफलता हाथ लगी।

🔸 जांजगीर-चांपा पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post