वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर करोड़ों के नशीले पदार्थों हुआ का नष्टीकरण

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
📍जिला - बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त भारी मात्रा में मादक पदार्थों का आज जिला स्तर पर सुधा बॉयो पावर प्रा. लि. मोहतराई के प्लांट में उच्च स्तरीय प्रक्रिया के तहत विधिवत नष्टीकरण किया गया।


🔻 मुख्य बिंदु:
▪️ 109 प्रकरणों में जप्त नशीली सामग्री नष्ट
▪️ 697.692 किलोग्राम गांजा
▪️ 42,592 एम्पुल
▪️ 73,822 कैप्सूल
▪️ 5,678 इंजेक्शन
▪️ कुल अनुमानित बाजार मूल्य : ₹ 85,62,029

यह नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (अध्यक्ष), अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सहायक आबकारी आयुक्त  नवनीत तिवारी तथा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी शामिल रहे।


🔸 यह कार्रवाई माननीय न्यायालय की विधिवत अनुमति लेकर की गई, जिसमें सभी जब्त मादक पदार्थों को प्लांट की भट्टी में जलाकर और रोलर से दबाकर पूर्णतः नष्ट किया गया।

➡️ इस पूरी प्रक्रिया में समिति के सदस्य, पंच एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित रही, जिससे कार्यवाही पूरी पारदर्शिता व कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई।

👉 यह कार्यवाही जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती प्रदान करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post