डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...बिलासपुर...
दिनांक 20.07.2025 को प्रार्थी वंश शर्मा, निवासी गौरी गणेश कॉलोनी मंगला बिलासपुर, अपनी स्कूटी लेकर उस्लापुर स्टेशन गया था। स्कूटी को पार्किंग क्षेत्र के बाहर खड़ा करने की बात को लेकर वहां के मोटर पार्किंग संचालक व कर्मचारियों द्वारा प्रार्थी से गाली-गलौच की गई। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने प्रार्थी से मारपीट कर दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच में मोटर साइकिल पार्किंग में कार्यरत दो कर्मचारियों -
- राज मोहम्मद पिता श्री कुल मोहम्मद, उम्र 21 वर्ष, निवासी मस्जिद चौक, राजकिशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर
- विरेंद्र यादव पिता श्री जयलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी वायरलेस कॉलोनी, थाना तारबाहर जिला बिलासपुर
को चिन्हित कर दिनांक 21.07.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध न केवल मामला दर्ज किया गया, बल्कि पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस का संदेश:
सार्वजनिक स्थलों पर विवाद व मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन शांति और व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।