बिलासपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 660 किलो नकली खोवा व 35 किलो पनीर जब्त!

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर....

बिलासपुर, 21 जुलाई। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर जिले में नकली दूध उत्पादों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। सुबह 5:40 बजे टीम ने नया बस स्टैंड में बाहरी राज्यों से आने वाले खोवा, कुंदा और पनीर की गहन जांच की। रेलवे परिसर में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया


चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिये गोलबाजार स्थित खोवा मंडी के विभिन्न फार्मों से 18 खाद्य नमूनों की जांच की गई। इसमें 2 नमूने अवमानक पाए गए। जांच के दौरान कुल 3 लीगल और 1 सर्विलांस नमूना लिया गया। संदेह के आधार पर 660 किलो खोवा और 35 किलो पनीर जब्त कर विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई त्योहारी सीजन को देखते हुए की गई है ताकि आम जनता तक मिलावटी खाद्य पदार्थ न पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post