डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर....
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं सर्व हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा
यात्रा में प्रमुख रूप से पार्षद संजय सीमा सिंह, संतोषी कश्यप, शारदा भट्ट, बजरंग दल से जिला सुरक्षा प्रमुख अवधेश सिंह, ईश्वर साहू, छवि चौहान, मनोज जसवाल, शेर साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्रद्धालु शिवभक्तों ने श्रद्धा के साथ जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। आयोजन में सुरक्षा, सेवा, जलपान आदि की भी उत्तम व्यवस्था रही।