डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके में तलवार लहराकर राहगीरों को डरा धमका रहा था
मामले में पुलिस को 1 जुलाई 2025 को सूचना मिली थी कि प्रथम अस्पताल बहतराई के पास एक युवक धारदार तलवार लेकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सरकंडा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तलवार के साथ पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:
राजेन्द्र यादव, पिता राम प्रसाद यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा, बिलासपुर।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही।